Friday, 01 May 2026 32°C भोपाल
LIVE TV
ब्रेकिंग
🚨 महिला अफसर ने टेबल पर बादाम फेंकने वाले युवक के खिलाफ की शिकायत.. डिजिटल ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप.. कार्रवाई की मांग..🚨 महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत.. रिंकू टंडन के परिजनों ने लगाया मानसिक रूप से प्रताड़ना का आरोप.. रिलेशनशिप में रहते हुए लेन देन के साक्ष्य किए पेश..🚨 एक ही राइस मिल में दूसरे पंजीयन के साथ धान का खेल.. पिछले साल का बकाया चावल जमा नहीं कर उसी में ले लिया दूसरा पंजीयन, नए धान को पुराने बकाए में जमा करने का चल रहा काम.. क्या कवर्धा का मुसवा पहुंच गया है बिलासपुर..🚨 एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ.. श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन ने किया उद्घाटन, गृहणियों और वर्किंग दोनों महिलाएँ साथ एक मंच पर ले रही हैं हिस्सा..🚨 गुरु घासीदास विश्वविद्याल के 72 कर्मचारियों का 15 साल से अधिक समय से चल रहा न्याय संघर्ष अब भी जारी ..🚨 बिलासपुर कलेक्टर का बड़ा आदेश.. प्रेस क्लब के निर्वहन अधिकारी बदले, सहायक रजिस्ट्रार को मिली चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी..🚨 सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में सुहाना सफ़र “जागरूकता ही शक्ति है, जो विचारों को स्वच्छ और जीवन को सुहाना बनाती है- ब्रह्माकुमारी कविता दीदी..🚨 श्रद्धा महिला मंडल द्वारा श्रवण-बाधित   बच्चियों के लिए भेंट की गई ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन🚨 महिला अफसर ने टेबल पर बादाम फेंकने वाले युवक के खिलाफ की शिकायत.. डिजिटल ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप.. कार्रवाई की मांग..🚨 महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत.. रिंकू टंडन के परिजनों ने लगाया मानसिक रूप से प्रताड़ना का आरोप.. रिलेशनशिप में रहते हुए लेन देन के साक्ष्य किए पेश..🚨 एक ही राइस मिल में दूसरे पंजीयन के साथ धान का खेल.. पिछले साल का बकाया चावल जमा नहीं कर उसी में ले लिया दूसरा पंजीयन, नए धान को पुराने बकाए में जमा करने का चल रहा काम.. क्या कवर्धा का मुसवा पहुंच गया है बिलासपुर..🚨 एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ.. श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन ने किया उद्घाटन, गृहणियों और वर्किंग दोनों महिलाएँ साथ एक मंच पर ले रही हैं हिस्सा..🚨 गुरु घासीदास विश्वविद्याल के 72 कर्मचारियों का 15 साल से अधिक समय से चल रहा न्याय संघर्ष अब भी जारी ..🚨 बिलासपुर कलेक्टर का बड़ा आदेश.. प्रेस क्लब के निर्वहन अधिकारी बदले, सहायक रजिस्ट्रार को मिली चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी..🚨 सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में सुहाना सफ़र “जागरूकता ही शक्ति है, जो विचारों को स्वच्छ और जीवन को सुहाना बनाती है- ब्रह्माकुमारी कविता दीदी..🚨 श्रद्धा महिला मंडल द्वारा श्रवण-बाधित   बच्चियों के लिए भेंट की गई ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन🚨 महिला अफसर ने टेबल पर बादाम फेंकने वाले युवक के खिलाफ की शिकायत.. डिजिटल ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप.. कार्रवाई की मांग..🚨 महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत.. रिंकू टंडन के परिजनों ने लगाया मानसिक रूप से प्रताड़ना का आरोप.. रिलेशनशिप में रहते हुए लेन देन के साक्ष्य किए पेश..🚨 एक ही राइस मिल में दूसरे पंजीयन के साथ धान का खेल.. पिछले साल का बकाया चावल जमा नहीं कर उसी में ले लिया दूसरा पंजीयन, नए धान को पुराने बकाए में जमा करने का चल रहा काम.. क्या कवर्धा का मुसवा पहुंच गया है बिलासपुर..🚨 एसईसीएल मुख्यालय में ‘नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ.. श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन ने किया उद्घाटन, गृहणियों और वर्किंग दोनों महिलाएँ साथ एक मंच पर ले रही हैं हिस्सा..🚨 गुरु घासीदास विश्वविद्याल के 72 कर्मचारियों का 15 साल से अधिक समय से चल रहा न्याय संघर्ष अब भी जारी ..🚨 बिलासपुर कलेक्टर का बड़ा आदेश.. प्रेस क्लब के निर्वहन अधिकारी बदले, सहायक रजिस्ट्रार को मिली चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी..🚨 सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के तहत एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में सुहाना सफ़र “जागरूकता ही शक्ति है, जो विचारों को स्वच्छ और जीवन को सुहाना बनाती है- ब्रह्माकुमारी कविता दीदी..🚨 श्रद्धा महिला मंडल द्वारा श्रवण-बाधित   बच्चियों के लिए भेंट की गई ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन

छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार.. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सम्मानित होने वाले निकायों को दी बधाई

डेस्क/रायपुर- छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा प्रदान किया जाएगा, वहीं इस साल शुरू की गई सुपर स्वच्छता लीग में भी तीन निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा रायपुर नगर निगम को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा, भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 11 जुलाई को यह घोषणा की गई है..

नगरीय निकायों को यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के कुशल नेतृत्व के फलस्वरूप हासिल हुई है। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के निरंतर प्रयासों को यह राष्ट्रीय पुरस्कार बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

तीन श्रेणियों में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय होंगे सम्मानित.. राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ के ये तीन नगरीय निकाय है-

1. नगर पालिक निगम, बिलासपुर — 3-10 लाख जनसंख्या (बड़े शहरों की श्रेणी)

2. नगर पालिका परिषद, कुम्हारी — 20-50 हजार जनसंख्या (छोटे शहरों की श्रेणी)

3. नगर पंचायत, बिल्हा — 20 हजार से कम जनसंख्या (अति लघु शहरों की श्रेणी)

इसके अतिरिक्त नगर पालिक निगम, रायपुर को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

सुपर स्वच्छता लीग (SSL) में भी छत्तीसगढ़ की तीन नगर पालिका चयनित

गौरतलब है कि, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में इस वर्ष सुपर स्वच्छता लीग (SSL) नामक एक विशेष श्रेणी की शुरुआत की गई है, जिसमें ऐसे शहरों को शामिल किया गया है जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में शीर्ष 3 में स्थान प्राप्त किया हो और वर्तमान में भी शीर्ष 200 में हों। इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ के इन नगरीय निकायों को शामिल किया गया है।

1. नगर पालिक निगम, अंबिकापुर – (50 हजार–3 लाख जनसंख्या)

2. नगर पंचायत, पाटन – (20 हजार से कम जनसंख्या)

3. नगर पंचायत, बिश्रामपुर – (20 हजार से कम जनसंख्या)

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी बधाई

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री अरुण साव ने इस उपलब्धि पर कहा कि, यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में नगरीय विकास एवं स्वच्छता के क्षेत्र में हमारे सतत प्रयासों का परिणाम है। यह सम्मान उन लाखों सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदी और नगरीय निकायों की जनता की जागरुकता का प्रतिफल है, जिन्होंने मिलकर स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाया, सभी सम्मानित निकायों को बधाई देता हूं, यह सफलता आने वाले समय में और अधिक प्रेरणा देगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📩
फ्री न्यूज़लेटर हर सुबह टॉप-10 खबरें आपके इनबॉक्स में